खामोर गांव में गोवंश की मौत के बाद उसे चुपचाप जमीन में दफनाने के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में पुरुष-महिलाएं मौके पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा अतिरिक्त जाब्ता तैनात करना पड़ा।