खेत के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, गांव में सनसनी
भोगांव। थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम विराइमपुर तखरू में खेत के किनारे करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र वेदराम निवासी विराइमपुर तखरू के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि अनिल घर पर अकेला था और उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। खेत के किनारे शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी भेज दिया।
परिजनों ने युवक के सीने पर चोट के निशान और गर्दन पर सूजन होने की बात कही है, जिसके बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें—हादसा, बीमारी या कोई और वजह? जांच के बाद ही तस्वीर होगी साफ।
विराइमपुर तखरू | भोगांव | मैनपुरी
#भोगांव #मैनपुरी #विराइमपुर #विराइमपुरतखरू #अनिलकुमार #युवककीमौत #शवबरामद #खेतमेंशव #सनसनी #हड़कंप #पुलिसजांच #पोस्टमार्टम #पोस्टमार्टरिपोर्ट #मैनपुरीन्यूज #Bhogaon #Mainpuri #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #LatestNews