अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 लीटर शराब व 220 किलो लहन बरामद
फर्रुखाबाद। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने आबकारी टीम के साथ कायमगंज क्षेत्र के संदिग्ध ग्राम ममापुर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने 13 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 220 किलोग्राम लहन बरामद किया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत 03 अभियोग पंजीकृत किए गए।
इसके साथ ही टीम ने धमगवां, बरझाला, फैजबाग की देशी शराब दुकानों तथा बरझाला और फैजबाग की कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, POS मशीन से बिक्री और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई। देशी शराब दुकानों की कैंटीन की भी सघन जांच की गई।
अधिकारियों ने अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
आबकारी विभाग ने कहा कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#FarrukhabadNews #आबकारीविभाग #अवैधशराब #कच्चीशराब #कायमगंज #प्रवर्तनअभियान #Farrukhabad #ExciseDepartment #उत्तरप्रदेश