स्लीपर बसों पर चला ‘ऑपरेशन कवच 2.0’ का डंडा, 06 बसें सीज
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने अनधिकृत रूप से संचालित स्लीपर बसों के खिलाफ बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं यातायात निरीक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया।
परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चल रहे ‘ऑपरेशन कवच 2.0’ के तहत बिना परमिट, बिना फिटनेस तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली स्लीपर बसों की जांच की गई। अभियान में 08 स्लीपर बसों का चालान किया गया, जबकि 06 बसों को सीज कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहनों पर 1.60 लाख रुपये का जुर्माना तथा 1.40 लाख रुपये का कर आरोपित किया गया।
अधिकारियों के मुताबिक स्लीपर बसों में इमरजेंसी एग्जिट, फायर अलार्म सिस्टम, फर्स्ट-एड जैसी आवश्यक सुरक्षा सुविधाओं की उपलब्धता के साथ चालक की स्थिति और वाहन के फिटनेस मानकों की भी जांच की जा रही है।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनधिकृत संचालन और कर बकाया वाले वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं—नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
#ऑपरेशनकवच20 #Farrukhabad #परिवहनविभाग #स्लीपरबस #सड़कसुरक्षा #चेकिंगअभियान #ARTO #यातायातपुलिस #RoadSafety #FarrukhabadNews