मोहम्मदाबाद में नलकूप को बनाया निशाना, 30 मीटर केबल और स्टार्टर चोरी
मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मॉडल शंकरपुर में चोरों ने निजी नलकूप को निशाना बनाते हुए करीब 30 मीटर केबल और स्टार्टर चोरी कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पीड़ित देवेंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 7 सितंबर 2026 की रात अज्ञात चोर छत के रास्ते नलकूप के अंदर दाखिल हुए और वहां से करीब 30 मीटर केबल व स्टार्टर चोरी कर फरार हो गए।
सुबह नलकूप पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मालिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#मोहम्मदाबाद #फर्रुखाबाद #नलकूपचोरी #केबलचोरी #स्टार्टरचोरी #चोरीकीवारदात #फर्रुखाबादन्यूज #Mohammadabad #FarrukhabadNews #BreakingNews #CrimeNews #UPNews #ताजाखबर #स्थानीयसमाचार #पुलिसजांच