महिला अपराधों और गुमशुदा/अपहृता मामलों पर पुलिस सख्त, एएसपी ने की समीक्षा बैठक
फतेहगढ़। पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला संबंधी अपराधों तथा गुमशुदा/अपहृता से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विवेचनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचक अधिकारियों को गुमशुदा एवं अपहृता की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। साथ ही विवेचना की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उसकी प्रगति का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करने पर जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला अपराधों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना प्राथमिकता रहे।
बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर सहित संबंधित विवेचकगण एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
#FatehgarhPolice #महिला_अपराध #पुलिस_प्रशासन #गुमशुदा #अपहृता #कानून_व्यवस्था #पुलिस_कार्रवाई #Fatehgarh #CrimeNews #UPPolice