अमरिया: न्यूरिया गौ संरक्षण केंद्र पहुंचे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
न्यूरिया में गौ संरक्षण केंद्र का जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश के लिए चारा, पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को हरा और सूखा चारा, स्वच्छ पेयजल और गोवंश की समय-समय पर जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही बीमार गोवंश का समय पर इलाज और केंद्र को साफ-सुथरा रखने पर जोर दिया।