घाटमपुर: घर पर खड़ी बाइक का हुआ चालान, फोटो में निकली दूसरी बाइक, घाटमपुर के एसीपी से की शिकायत
घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव के एक युवक की बाइक घर में खड़ी है, चालान की जानकारी सामने आने पर युवक ने जब फोटो देखी तो उसके होश उड़ गए। मामले की शिकायत लेकर वह घाटमपुर एसीपी कार्यालय पहुंचा और एसीपी कृष्णकांत यादव से कार्रवाई की मांग की है।