एट टोल प्लाजा पर दो ब्लैक फॉर्च्यूनर से 3 अवैध पिस्टल और 12 कारतूस बरामद, मचा हड़कंप
जालौन एट टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध ब्लैक फॉर्च्यूनर गाड़ियों को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से 3 अवैध पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मौके से नीतीश श्रीवास्तव और आशुतोष मिश्रा को हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति खुद को भाजपा नेता बताता है। वाहन से अवैध असलहे बरामद होने की जानकारी सामने आते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है।
एट थाना पुलिस ने बरामद असलहों के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
बरामद हथियार कहां से आए और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था, इसे लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का विस्तृत खुलासा कर सकती है।
नोट: आरोपियों पर लगे आरोप पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं।
#जालौन #एट #एट_टोल_प्लाजा #Jalaun #JalaunPolice #Etawah #BreakingNews #BigBreaking #अवैध_असलहा #पिस्टल #कारतूस #पुलिस_कार्रवाई #ArmsAct #CrimeNews #यूपी_पुलिस #उत्तरप्रदेश #ब्रेकिंग_न्यूज़
Kalpi, Jalaun | Sep 20, 2026