बुढ़वा मंगल को लेकर प्रशासन अलर्ट, SP विनय कुमार सिंह ने ठड़ेश्वरी मंदिर का किया निरीक्षण
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित ठड़ेश्वरी मंदिर में बुढ़वा मंगल को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
SP विनय कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
SP ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं को परखा।
इसके साथ ही बुढ़वा मंगल पर लगने वाले विशाल मेला ग्राउंड का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
बुढ़वा मंगल पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
#BreakingNews #Jalaun #Orai #BudhwaMangal #ThadeswariMandir #JalaunPolice #SPJalaun #VinayKumarSingh #OraiPolice #Urai #JalaunNews #Bundelkhand #BreakingJalaun
Kalpi, Jalaun | Sep 19, 2026