यमुना पुल से महिला ने लगाई छलांग, नाविकों की सूझबूझ से बची जान!
शनिवार सुबह करीब 10 बजे कालपी यमुना पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कदौरा क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला अचानक नदी में गिर गई। महिला को पानी में गिरता देख घाट पर मौजूद नाविक तत्काल नाव लेकर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सीएचसी कालपी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।
महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
नाविकों की तत्परता से टला बड़ा हादसा।
आपकी राय क्या है? कमेंट बॉक्स में अपनी बात जरूर बताएं।
#कालपी #जालौन #Kalpi #Jalaun #Yamuna #BreakingNews #KalpiNews #JalaunNews #SonuMaharaj
Kalpi, Jalaun | Sep 19, 2026