माधौगढ़ में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के बाद मुकदमे का मामला गरमाया, अंबेडकर पार्क में जुटे लोग—न्याय की उठी मांग
माधौगढ़, जालौन विद्युत विभाग की समस्याओं को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद दर्ज मुकदमे का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
रविवार सुबह करीब 9 बजे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में लोगों ने बैठक कर पूरे मामले पर चर्चा की और निष्पक्ष कार्रवाई के साथ न्याय की मांग उठाई।
बताया गया कि विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर पूर्व में प्रदर्शन किया गया था।
प्रदर्शन के बाद सभासद अरविंद सिंह सेंगर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और मामला न्यायालय तक पहुंच गया।
इसी को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में लोग अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए।
बैठक में समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे और लोगों की बात सुनी।
उन्होंने मामले में लोगों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
लोगों का कहना है कि उन्होंने विद्युत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आवाज उठाई थी, लेकिन प्रदर्शन के बाद मुकदमा दर्ज होने से उनमें नाराजगी है।
बैठक में लोगों ने कहा कि वे कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखेंगे और न्यायालय से न्याय की उम्मीद है।
अब देखना होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
सुनिए वीडियो में लोगों ने क्या कहा और वीडियो को लास्ट तक जरूर देखिए। आपकी क्या राय है, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#माधौगढ़ #जालौन #विद्युत_विभाग #बिजली_समस्या #मुकदमा #न्याय_की_मांग #अंबेडकर_पार्क #अरविंद_सिंह_सेंगर
#राघवेंद्र_प्रताप_सिंह #Madhogarh #Jalaun #Orai #JalaunNews #BreakingNews #JalaunPolice #ElectricityDepartment #JusticeDemand
Kalpi, Jalaun | Sep 20, 2026