Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana

दमोह के बांदकपुर में टूटी सड़क और कीचड़ बना स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन #Damoh #Bandakpur #MadhyaPradeshNews #SchoolProblems #PoorInfrastructure #BrokenRoads #DrainageIssue

96.8k views | Damoh, Damoh | Jul 19, 2025

MORE NEWS

पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर प्रताप नारायण यादव,
==
स्वास्थ्य सेवाए सुढृण सुनिश्चित करने दिए निर्देश
==
बंद जन औषधि केंद्र, डॉक्टर की अनुपस्थिति और आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर दिए सख्त निर्देश
==

             जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार, 29 जून को उन्होंने पथरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

            निरीक्षण के दौरान एक मरीज ने दवाइयां उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने तत्काल ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से जानकारी ली। बताया गया कि संबंधित दवाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं और जिला मुख्यालय से मांग की गई है। कलेक्टर ने तत्काल सीएमएचओ को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा जिले के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा कई आवश्यक दवाएं समय पर जिला स्टोर से नहीं मंगाई गईं, जिसके कारण मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र बंद मिलने पर नाराजगी जताई और ड्रग इंस्पेक्टर को तत्काल निरीक्षण कर केंद्र को शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यदि वर्तमान संचालक केंद्र नहीं चला रहा है तो इसे किसी अन्य पात्र व्यक्ति को सौंपा जाए, ताकि आम लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध हो सकें।

डेंटिस्ट अपने निर्धारित कक्ष में बैठकर करें उपचार

            निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि डॉक्टर और डेंटिस्ट एक ही कक्ष में बैठकर मरीजों का उपचार कर रहे थे। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि डेंटिस्ट अपने निर्धारित कक्ष में  बैठकर उपचार करें, जहां दांतों की जांच की समुचित सुविधा उपलब्ध है।

श्रमिको को दिलाया जायेगा उनका पूरा वेतन

            अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा कम वेतन मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने लेबर इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश देते हुए कहा कि श्रमिकों को उनका पूरा वेतन दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटने के निर्देश

            कलेक्टर श्री यादव ने डॉक्टरों को निर्देशित किया कि अस्पताल की किसी भी कमी की जानकारी समय पर बैठकों में दें, ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी के अवलोकन में डॉ. अमित जैन अनुपस्थित पाए गए। जानकारी मिलने पर कि उनका स्थानांतरण हो चुका है, कलेक्टर ने अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।

            उन्होने कहा डॉक्टर मेहनत कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार आवश्यक है।
#Damoh

पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, == स्वास्थ्य सेवाए सुढृण सुनिश्चित करने दिए निर्देश == बंद जन औषधि केंद्र, डॉक्टर की अनुपस्थिति और आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर दिए सख्त निर्देश == जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार, 29 जून को उन्होंने पथरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक मरीज ने दवाइयां उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने तत्काल ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से जानकारी ली। बताया गया कि संबंधित दवाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं और जिला मुख्यालय से मांग की गई है। कलेक्टर ने तत्काल सीएमएचओ को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा जिले के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कई आवश्यक दवाएं समय पर जिला स्टोर से नहीं मंगाई गईं, जिसके कारण मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र बंद मिलने पर नाराजगी जताई और ड्रग इंस्पेक्टर को तत्काल निरीक्षण कर केंद्र को शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यदि वर्तमान संचालक केंद्र नहीं चला रहा है तो इसे किसी अन्य पात्र व्यक्ति को सौंपा जाए, ताकि आम लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध हो सकें। डेंटिस्ट अपने निर्धारित कक्ष में बैठकर करें उपचार निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि डॉक्टर और डेंटिस्ट एक ही कक्ष में बैठकर मरीजों का उपचार कर रहे थे। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि डेंटिस्ट अपने निर्धारित कक्ष में बैठकर उपचार करें, जहां दांतों की जांच की समुचित सुविधा उपलब्ध है। श्रमिको को दिलाया जायेगा उनका पूरा वेतन अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा कम वेतन मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने लेबर इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश देते हुए कहा कि श्रमिकों को उनका पूरा वेतन दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर श्री यादव ने डॉक्टरों को निर्देशित किया कि अस्पताल की किसी भी कमी की जानकारी समय पर बैठकों में दें, ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी के अवलोकन में डॉ. अमित जैन अनुपस्थित पाए गए। जानकारी मिलने पर कि उनका स्थानांतरण हो चुका है, कलेक्टर ने अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होने कहा डॉक्टर मेहनत कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार आवश्यक है। #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसाकला में विद्यार्थियों से चर्चा एवं अनुभव साझा किए

इस दौरान उन्होंने निर्धारित बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया

स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसाकला में विद्यार्थियों से चर्चा एवं अनुभव साझा किए इस दौरान उन्होंने निर्धारित बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

स्कूल चले हम अभियान
==
शिक्षा साधारण को असाधारण बना सकती है- कलेक्टर श्री यादव
==
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने किया पथरिया स्थित एम.एल.बी. स्कूल एवं मॉडल हाई स्कूल का निरीक्षण,
==
छात्राओं से संवाद कर बढ़ाया उत्साह
==

            स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज 29 जून सोमवार को पथरिया स्थित एम.एल.बी. स्कूल एवं मॉडल हाई स्कूल का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य को लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षाओं का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी कक्षाओं में टाइम-टेबल अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

            कलेक्टर श्री यादव ने छात्र-छात्राओं से कहा कि शिक्षा केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे जीवन में आत्मसात कर व्यवहार में उतारना आवश्यक है। उन्होंने कहा शिक्षा ऐसी अमूल्य संपत्ति है जिसे कोई न तो चुरा सकता है और न ही बाँट सकता है। यही शिक्षा व्यक्ति को आत्मसम्मान दिलाती है और जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है, उन्होंने कहा यदि वे आज कुछ वर्षों तक पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करेंगे तो आने वाले कई दशक उनका जीवन सुखमय होगा तथा वे परिवार, समाज और देश के लिए उपयोगी नागरिक बन सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पथरिया के विद्यार्थी अपने सपनों को अवश्य साकार करेंगे।

पुस्तक वितरण में देरी पर जताई नाराजगी

            विद्यालय भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से पाठ्यपुस्तकों के वितरण की जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि गणित, अर्थशास्त्र और इतिहास विषय की पुस्तकें अभी तक प्राप्त नहीं हुई हैं। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र पुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की।

विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और पुताई के निर्देश

            निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर कलेक्टर ने प्राचार्य को पूरे परिसर की नियमित सफाई कराने तथा उपलब्ध शाला निधि से भवन की पुताई का कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए

स्कूल चले हम अभियान == शिक्षा साधारण को असाधारण बना सकती है- कलेक्टर श्री यादव == कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने किया पथरिया स्थित एम.एल.बी. स्कूल एवं मॉडल हाई स्कूल का निरीक्षण, == छात्राओं से संवाद कर बढ़ाया उत्साह == स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज 29 जून सोमवार को पथरिया स्थित एम.एल.बी. स्कूल एवं मॉडल हाई स्कूल का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य को लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षाओं का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी कक्षाओं में टाइम-टेबल अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री यादव ने छात्र-छात्राओं से कहा कि शिक्षा केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे जीवन में आत्मसात कर व्यवहार में उतारना आवश्यक है। उन्होंने कहा शिक्षा ऐसी अमूल्य संपत्ति है जिसे कोई न तो चुरा सकता है और न ही बाँट सकता है। यही शिक्षा व्यक्ति को आत्मसम्मान दिलाती है और जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है, उन्होंने कहा यदि वे आज कुछ वर्षों तक पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करेंगे तो आने वाले कई दशक उनका जीवन सुखमय होगा तथा वे परिवार, समाज और देश के लिए उपयोगी नागरिक बन सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पथरिया के विद्यार्थी अपने सपनों को अवश्य साकार करेंगे। पुस्तक वितरण में देरी पर जताई नाराजगी विद्यालय भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से पाठ्यपुस्तकों के वितरण की जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि गणित, अर्थशास्त्र और इतिहास विषय की पुस्तकें अभी तक प्राप्त नहीं हुई हैं। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र पुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और पुताई के निर्देश निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर कलेक्टर ने प्राचार्य को पूरे परिसर की नियमित सफाई कराने तथा उपलब्ध शाला निधि से भवन की पुताई का कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

पथरिया में मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच, जन औषधि केंद्र बंद मिला
==
 दो दवाओं के लिए गए नमूने
===

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा दिये गये निर्देशो के तहत् 29 जून सोमवार को अनुभागीय अधिकारी पथरिया के निर्देशन में गठित जांच दल के साथ जिसमें औषधि निरीक्षक महिमा जैन, डी.ओ फूड सेफ्टी राकेश अहिरवार, मेडिकल ऑफिसर पथरिया डॉ. अमित जैन ने पथरिया मे संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स की जांच की।

जांच के दौरान 3 मेडिकल स्टोर्स पर निरीक्षण किया गया

            निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल के पास स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र बंद पाया गया जिसके लिए उन्हें नोटिस दिया जाएगा। संजय चौराहा स्थित चौधरी मेडिकल एवं संजीवनी मेडिकल स्टोर की जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक वैध ड्रग/फूड लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, शैड्यूल ड्रग्स के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, साफ सफाई, एक्सपायरी ड्रग्स मैनेजमेंट, प्रतिबंधित दवाओं की जांच की गई।

             निरीक्षण के दौरान मेडिकल संचालकों को नियमानुसार मेडिकल संचालन हेतु सख्त निर्देश दिये गए। शेड्यूल H1/NRx  केटेगरी की दवाइयां बिना डॉ. के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं दिए जाने एवं क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड कंप्लीट रखने हेतु निर्देश दिए गए। दवाओं का क्रय विक्रय फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही किया जाना सुनिश्चित किया जाए अन्यथा विभाग द्वारा ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जांच के दौरान संजीवनी मेडिकल पथरिया से 2 दवाओं के नमूने जांच हेतु लिये गए

पथरिया में मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच, जन औषधि केंद्र बंद मिला == दो दवाओं के लिए गए नमूने === कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा दिये गये निर्देशो के तहत् 29 जून सोमवार को अनुभागीय अधिकारी पथरिया के निर्देशन में गठित जांच दल के साथ जिसमें औषधि निरीक्षक महिमा जैन, डी.ओ फूड सेफ्टी राकेश अहिरवार, मेडिकल ऑफिसर पथरिया डॉ. अमित जैन ने पथरिया मे संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स की जांच की। जांच के दौरान 3 मेडिकल स्टोर्स पर निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल के पास स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र बंद पाया गया जिसके लिए उन्हें नोटिस दिया जाएगा। संजय चौराहा स्थित चौधरी मेडिकल एवं संजीवनी मेडिकल स्टोर की जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक वैध ड्रग/फूड लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, शैड्यूल ड्रग्स के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, साफ सफाई, एक्सपायरी ड्रग्स मैनेजमेंट, प्रतिबंधित दवाओं की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मेडिकल संचालकों को नियमानुसार मेडिकल संचालन हेतु सख्त निर्देश दिये गए। शेड्यूल H1/NRx केटेगरी की दवाइयां बिना डॉ. के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं दिए जाने एवं क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड कंप्लीट रखने हेतु निर्देश दिए गए। दवाओं का क्रय विक्रय फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही किया जाना सुनिश्चित किया जाए अन्यथा विभाग द्वारा ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जांच के दौरान संजीवनी मेडिकल पथरिया से 2 दवाओं के नमूने जांच हेतु लिये गए

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

हर बच्चे तक पहुँचेगी पोलियो से सुरक्षा की दो बूंद
#damoh

हर बच्चे तक पहुँचेगी पोलियो से सुरक्षा की दो बूंद #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026