राघोपुर में रबी महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, किसानों को उन्नत खेती और बीज संरक्षण की दी गई जानकारी
सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड कृषि कार्यालय में मंगलवार को रबी महाअभियान 2026 के तहत कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिला सांख्यिकी कार्यालय की ओर से कृषि सांख्यिकी से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू हुआ।
कार्यक्रम में राघोपुर और प्रतापगंज प्रखंडों के कृषि पदाधिकारियों, कृषि समन्वयकों, सलाहकारों और किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण बीजों के चयन, बीजों के रखरखाव, फसलों की देखभाल और रोगों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर खेती की गुणवत्ता और उत्पादन बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
Bihar, India | Oct 28, 2026