लालबर्रा: लालबर्रा पुलिस ने नहर, नदी-तालाबों में बच्चों के जाने और मटकी फोड़ आयोजनों के लिए दिशानिर्देश जारी किए
लालबर्रा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव को देखते हुए लालबर्रा पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों एवं आयोजन समितियों के लिए आवश्यक सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से शनिवार दोपहर 1 बजे जारी इस एडवाइजरी में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान उत्साह और श्रद्धा के साथ-साथ सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि मूर