गैरतगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत बिलाड़िया के ग्राम इमलीपानी में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में स्वामित्व अधिकार अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणजनों से संवाद कर स्वामित्व अधिकार अभियान के उद्देश्यों एवं लाभों की जानकारी साझा की। साथ ही स्वामित्व रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान #स्वामित्व_अधिकार_अभियान #Raisen #स्वामित्व_योजना CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh