हाट बाजार पहुंचे कलेक्टर श्री सिसोनिया, मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाया पथ विक्रेताओं का उत्साह
––––
––––
औबेदुल्लागंज में कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने हाट बाजार का भ्रमण कर स्थानीय पथ विक्रेताओं एवं छोटे व्यापारियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बाजार में लगी दुकानों का अवलोकन किया और विक्रेताओं से उनके व्यवसाय एवं बिक्री के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर को अपने बीच पाकर छोटे व्यापारियों में भी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिसोनिया ने पथ विक्रेताओं से मिट्टी के दीपक एवं अन्य स्थानीय सामग्री की खरीदारी की। उन्होंने स्थानीय विक्रेताओं से सामग्री खरीदकर न केवल उनका उत्साहवर्धन किया, बल्कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय बाजारों को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया। मिट्टी के दीपक खरीदने की यह पहल उन कुम्हारों और छोटे व्यापारियों के परिश्रम को सम्मान देने का एक सार्थक प्रयास रही, जिनकी आजीविका ऐसे छोटे व्यवसायों पर निर्भर है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, एसडीएम तथा अन्य अधिकारी भी साथ रहे।
#Raisen