विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा सांची महोत्सव का आयोजन
कलेक्टर श्री सिसोनिया ने सांची में बैठक लेकर तैयारियों हेतु दिए दिशा-निर्देश
------------
------------
रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में आगामी 28 एवं 29 नवम्बर को सांची महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के गरिमामय एवं भव्य आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने सांची में बैठक लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बौद्ध स्तूप परिसर का भ्रमण भी किया।
बैठक में कलेक्टर श्री सिसोनिया ने कहा कि सांची महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध श्रृद्धालु, नागरिक शामिल होते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए आगंतुकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर श्री सिसोनिया ने कहा कि महोत्सव में शामिल होने वाले प्रत्येक आगंतुक को बेहतर अनुभव मिले, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं उत्कृष्ट हों। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, महाबोधी सोसायटी से बौद्ध धर्मगुरू और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Tourism Collector Office Raisen
7 views | Raisen, Madhya Pradesh | Nov 5, 2026