सांची विधायक डॉ चौधरी डाबर इमलिया में स्वामित्व अधिकार कार्यक्रम में हुए शामिल
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों को किया सम्मानित
–––
––––
जिले के सांची विकासखण्ड के ग्राम डाबर इमलिया में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वामित्व अधिकार अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनकी प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामित्व अधिकार अभियान ग्रामीण नागरिकों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार प्रदान कर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार जनकल्याण, सुशासन एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर संकल्पित है। विधायक डॉ चौधरी ने स्वामित्व योजना अंतर्गत रजिस्ट्री कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।