कलेक्टर श्री सिसोनिया की अध्यक्षता में मण्डीदीप में विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
–––
–––
मण्डीदीप में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय बैठक में कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिसोनिया ने विभागवार योजनाओं तथा कार्याे की जानकारी लेते हुए विभागीय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के आयोजन पर भी चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, एसडीएम तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।