शुक्रवार को भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेंद्र पटवा की उपस्थिति में धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी स्वामित्व अधिकार पत्रों की रजिस्ट्री कार्यक्रम के अंतर्गत भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नानाखेड़ी में शत प्रतिशत स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य प्रतिशत पूर्ण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी और कोटवारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। उल्लेखनीय है कि भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 15000 स्वामित्व के अधिकार पत्रों में से 10500 से अधिक अधिकार पत्रों की रजिस्ट्री पूर्ण की जा चुकी है। जो कि लगभग 70% है।