बोरियों में व्हिस्की, डिक्की में देशी शराब; तीन महिला अफसरों ने जुपिटर रोककर खोला राज
इंदौर। कलेक्टर कार्यालय से महूनाका की ओर जा रहे जुपिटर को आबकारी उपनिरीक्षक मीरा सिंह, मीना माल और कृतिका द्विवेदी की टीम ने संदेह के आधार पर रोका। तलाशी शुरू हुई तो वाहन के आगे रखी दो बोरियों से 12 बोतल लंदन प्राइड व्हिस्की और डिक्की से 50 पाव देशी मदिरा मिली। कुल 18 बल्क लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी शराब और वाहन समेत अनुमानित कीमत ₹61 हजार है।
मामले में विजय पिता नारायण के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत वृत्त बम्बई बाजार में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश, सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन, कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में हुई।इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक मोहित कछवाय, विकास मंडलोई, कैलाश अखंडे, किशन रघुवंशी, ओमप्रकाश साहू और संगीता यादव की भी अहम भूमिका रही।#�