कुरई: शासकीय आईटीआई सिवनी में जिला स्किल कमेटी की बैठक, कलेक्टर शीतला पटले करेंगी अध्यक्षता
Kurai, Seoni | Jan 21, 2026 शासकीय आईटीआई सिवनी में गुरुवार 22 जनवरी को जिला स्किल कमेटी की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले करेंगी। प्राचार्य आईटीआई सिवनी ने बुधवार को बताया कि बैठक में जिले की आईटीआई में संचालित विभिन्न व्यवसायों की समीक्षा की जाएगी।