नवांकुर संस्था देव संस्कृति फाउंडेशन द्वारा विकासखंड कुरई के ग्राम बिहिरिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में सेक्टर स्तर की बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को बैठक का आयोजित बैठक में विभिन्न ग्रामों की प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों ने पिछले माह के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया और ग्राम विकास, स्वच्छता, पर्यावरण, शिक्षा, संस्कार एवं शासन योजनाओं पर चर्चा हुई।