सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज गांव में ग्रामीणों ने दो संदिग्ध व्यक्तियो को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। गुरुवार को ग्रामीणो को दोनो की गतिविधियां संदिग्ध लगी, जिसके बाद उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए उन्हे पकड़ लिया और लखनवाड़ा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो संदिग्धो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।