कुरई: 14 फरवरी से लापता 12वीं का छात्र, लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में तलाश जारी
Kurai, Seoni | Feb 17, 2026 सिवनी ग्राम कोहंका पीपरडाही, थाना लखनवाड़ा निवासी 12वीं कक्षा का छात्र कृष्णा सनोडिया लापता हो गया है। मंगलवार को परिजनों द्वारा बताया गया कि गत दिवस किशोर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी जारी है।