उज्जैन: बिगड़ती कानून व्यवस्था और हत्याओं के विरोध में सड़क पर उतरी युवक कांग्रेस, 15 दिन में दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
उज्जैन शहर में लगातार बढ़ रही हत्या की वारदातों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ युवक कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आक्रोशित कार्यकर्ता लामबंद होकर पैदल जुलूस निकालते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एसपी (SP) के नाम एक ज्ञापन एडिशनल एसपी गुरु शरण पाराशर को सौंपा। नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 15 दिनों के भीतर शहर की कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो युवक कांग्रेस द्वारा 'शहर बंद' का आह्वान कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
#UjjainNews #YouthCongress #UjjainPolice #LawAndOrder #siti24ujjain