उज्जैन: राजसी सवारी से पहले कंठाल से छत्रीचौक मार्ग का चौड़ीकरण 90% पूरा, दिन-रात जुटी निगम की टीम 🛣️
आगामी 7 अगस्त को निकलने वाली बाबा महाकाल की भव्य 'राजसी सवारी' के मद्देनजर उज्जैन नगर निगम शहर के प्रमुख मार्गों का तेजी से चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर, शहर के सबसे व्यस्ततम कंठाल चौराहे से छत्रीचौक तक लगभग 450 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया गया है। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा के मार्गदर्शन में निगम की टीम ठेकेदारों के साथ मिलकर दिन-रात काम कर रही है और अब तक 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। सती गेट और कंठाल चौराहे के सौंदर्यीकरण को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों के सकारात्मक सहयोग से यह चुनौतीपूर्ण काम तय समय में पूरा हो रहा है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #BabaMahakal #UjjainMunicipalCorporation #siti24ujjain