उज्जैन: CM को उनका वादा याद दिलाने पहुंचे 55 जिलों के अतिथि प्रोफेसर, पुलिस ने दिया आश्वासन 📝
मध्य प्रदेश के 55 जिलों से आए अतिथि प्रोफेसरों (विद्वानों) ने शुक्रवार को उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास (विक्रमादित्य शोधपीठ) के बाहर धरना दिया। इन प्रोफेसरों का उद्देश्य मुख्यमंत्री को उनका वह वादा याद दिलाना था, जो उन्होंने 10 जुलाई को भोपाल में किया था कि रक्षाबंधन तक उनके लिए हरियाणा की तर्ज पर एक नई स्थायीकरण नीति बनाई जाएगी। रक्षाबंधन का दिन होने के बावजूद नीति न बनने पर, बड़ी संख्या में महिला प्रोफेसरों ने सीएम को राखी बांधकर उनका वचन याद दिलाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की टीम ने हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को शोधपीठ के अंदर कर दिया और जल्द ही मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया है।
#UjjainNews #GuestTeachers #CMMohanYadav #MPNews #siti24ujjain