उज्जैन: महिला पुलिसकर्मियों ने CM मोहन यादव की कलाई पर सजाया रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 👮♀️
उज्जैन पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी। सीएसपी से लेकर कांस्टेबल स्तर तक की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की महिला शक्ति के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन और एसपी प्रदीप शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
#UjjainNews #UjjainPolice #RakshaBandhan #CMMohanYadav #siti24ujjain