उज्जैन-इंदौर यात्रियों के लिए खुशखबरी: त्रिवेणी पर बन रहा नया ब्रिज अगले महीने होगा शुरू, मिलेगी जाम से निजात
उज्जैन से इंदौर के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। त्रिवेणी शनि मंदिर के पास निर्माणाधीन नया ब्रिज अगले महीने से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। एमपीआरडीसी के महाप्रबंधक गगन भावर के अनुसार, ब्रिज का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और वर्तमान में एप्रोच रोड का काम अंतिम चरण में है, जो अगले 15-20 दिनों में पूरा हो जाएगा। उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन परियोजना के तहत बन रहे इस नए ब्रिज के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच आवाजाही सुगम होगी और श्रद्धालुओं व दैनिक यात्रियों को आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से स्थायी निजात मिलेगी।
#UjjainIndoreHighway #TriveniBridge #TrafficUpdate #UjjainNews #siti24ujjain