उज्जैन: मिलावट का बड़ा खेल उजागर, 'रत्नागिरी' और 'नंद कृष्णा' समेत 3 ब्रांडेड घी के सैंपल जांच में पाए गए अनसेफ 🧈
उज्जैन जिले में आकर्षक पैकिंग में शुद्धता का दावा कर बेच जा रहे ब्रांडेड घी में मिलावट का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच के लिए भेजे गए 'रत्नागिरी देसी घी', 'मिल्क क्रीम देसी घी' और 'नंद कृष्णा घी' के सैंपल भोपाल की राज्य स्तरीय लैब में 'अनसेफ' (असुरक्षित) पाए गए हैं। इनमें लेड और अन्य तेलों की खतरनाक मिलावट की पुष्टि हुई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान महिदपुर के बाकलीवाल ट्रेडर्स से 280 लीटर 'मिल्क क्रीम', दूधतलाई के श्रीकृष्णा डिस्पोजल से 110 लीटर 'रत्नागिरी घी' और महिदपुर रोड स्थित एक फर्म से 434 लीटर 'नंद कृष्णा घी' जब्त किया गया था। त्योहारी सीजन में आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले इन मिलावटखोरों पर विभाग सख्त वैधानिक कार्रवाई कर रहा है।
#UjjainNews #FoodAdulteration #FoodSafety #MPNews #siti24ujjain