उज्जैन: यश मित्तल हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अग्रवाल समाज का प्रदर्शन, थाने का किया घेराव ⚖️🚨
उज्जैन के बहुचर्चित यश मित्तल हत्याकांड के शेष फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर अग्रवाल पंचायत न्यास और समाज के लोगों ने माधवनगर थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए सीएसपी (CSP) माधवनगर को एक ज्ञापन सौंपा। समाजजनों का कहना है कि मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन बाकी आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
#UjjainNews #YashMittalCase #UjjainPolice #CrimeNews #siti24ujjain