उज्जैन: CM मोहन यादव ने किए श्री अंगारेश्वर महादेव के दर्शन, नेपाल त्रासदी के दिवंगतों के लिए की प्रार्थना 🕉️🙏
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर उज्जैन में शिप्रा तट स्थित भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव का पंचामृत अभिषेक और पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान इंदौर की एक श्रद्धालु बेटी ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। पूजन के बाद डॉ. यादव ने नेपाल त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और बताया कि प्रभावितों की सहायता के लिए प्रदेश में हेल्पलाइन जारी की गई है। आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर मंदिर परिसर में बनने वाले भव्य 'अंगारेश्वर लोक' की ड्राइंग रिपोर्ट का भी उन्होंने अवलोकन किया।
#UjjainNews #AngareshwarMahadev #CMMohanYadav #Simhastha2028 #siti24ujjain