लोहंडीगुडा: जन चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सेवा योजनाओं की दी जानकारी
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बदरेंगा में आयोजित जन चौपाल में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान चित्रकोट विधायक विनायक गोयल भी मौजूद रहे। जन चौपाल में मंत्री वर्मा ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।