विनायक गोयल के मुख्य आतिथ्य में शनिवार दोपहर 3 बजे लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक, चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा कुल 851.94 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।