बस्तर की कला, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के विश्व प्रसिद्ध केंद्र चित्रकोट महोत्सव में आज आस्था और उल्लास के साथ-साथ स्वच्छता की एक नई इबारत लिखी गई। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तत्वावधान में आयोजित विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम ने महोत्सव की चमक को दोगुना कर दिया। गुरुवार सुबह 11 बजे दिन की शुरुआत एक ऊर्जावान जागरूकता रैली के साथ हुई।