राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिले में शासकीय कामकाज को पूरी तरह आधुनिक और पेपरलेस बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाया गया है। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेरणा सभा कक्ष में गुरूवार को दोपहर 1 बजे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल कार्यप्रणाली के नए दौर से जोड़ा गया।