लोहंडीगुडा: चित्रकोट महोत्सव के नाम पर इंद्रावती नदी का पानी छोड़े जाने का आरोप, क्षेत्र के किसानों में बढ़ी चिंता
इंद्रावती नदी बाजार संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बघेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और जल संसाधन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इंद्रावती नदी पर बने एनीकेट का गेट किसानों को बिना पूर्व सूचना दिए खोल दिया गया, जिससे नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है और सिंचाई पर संकट गहराने लगा है।