लखीसराय: लखीसराय ट्रिपल मर्डर मामले में पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मुआवजा राशि का चेक सौंपा
जिले के बहुचर्चित नरसंहार मामले के पीड़ित परिजनों को एक साल बाद डिप्टी CM विजय सिन्हा रविवार 1 बजे पहुंचकर 5-5 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान DM,ADM एवं SDPO शिवम कुमार मौजूद रहे। नरसंहार में मारे गए राजनंद झा की पत्नी लवली झा एवं दुर्गा झा की मां द्रोपदी देवी को डिप्टी सीएम ने चेक सौंपा। बताते चलें कि बीते 20 नवंबर 2023 को अहले सुबह घटना हुई थी।