लखीसराय: पिपरिया थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में बोरसी तापते समय 70 वर्षीय वृद्धा झुलसी, अस्पताल में भर्ती
पिपरिया थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में बोरसी तपने के दौरान 70 वर्षीय वृद्ध महिला आग में झुलस का बुरी तरह से जख्मी हो गई जिसे बेहतर उपचार हेतु रविवार की दोपहर 1:15 पर सदर अस्पताल लाया गया।जहां महिला का उपचार कर सदर अस्पताल में ही भर्ती किया गया है।महिला की पहचान पिपरिया थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी बृहस्पति यादव की पत्नी सरस्वती देवी के रूप में की गई।