लखीसराय: खावा गांव में जमीनी विवाद के दौरान मारपीट, 11 लोग जख्मी
मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव में जमीनी विवाद के दौरान जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कुल 11 लोग जख्मी हो गए जिसे बेहतर उपचार हेतु रविवार के दोपहर 12:26 पर सदर अस्पताल लाया गया जहां सभी घायलों का उपचार किया गया। एक पक्ष से सुनील महतो एवं इसी परिवार के अन्य लोग शामिल हैं जबकि दूसरे पक्ष से अनिल महतो के परिवार शामिल है।