लखीसराय: मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव में खलखलिया नदी में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत, पोस्टमार्टम किया जा रहा है
मेदनीचौकी थाना क्षेत्र की किरणपुर गांव स्थित खलखलिया नदी में डूबकर 3 वर्षीय बालक की मौत हो गई जिसकी सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु रविवार की दोपहर 2:50 पर लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक की पहचान किरणपुर गांव निवासी सकलदेव मंडल के 3 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई।