लखीसराय: पतनेर मुसहरी में वृद्ध की आग लगने से मौत, शव सदर अस्पताल लाया गया
पतनेर स्थित मुसहरी में अलाव के चपेट में आने से शनिवार रविवार की देर रात लगभग 2 बजे जलकर एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान 70 वर्षीय वासुदेव मांझी के रूप में की गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बढ़ी कनकनी से बचने के लिए वे देर रात तक अलाव जलाएं थे।जहां उन्हें नींद आ गई।और हादसा हो गया।