लखीसराय: लखीसराय में उत्पाद पुलिस ने इंग्लिश मोहल्ला से शराब तस्कर को और उरैन रेलवे गुमटी से 2 शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा रविवार के अपराह्न 5:08 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक लखीसराय इंग्लिश मोहल्ला से 1.5 लीटर महुआ शराब के साथ उत्पाद पुलिस ने इसी मोहल्ला के स्व.ब्रह्मदेव राम के पुत्र शराब तस्कर साजन कुमार को गिरफ्तार किया है. इधर उरैन रेलवे गुमटी से नवकाडीह गांव के अरविंद कुमार को एवं इटौन के रतन कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है.