#सबूत_पूर्व_सांसद_के_पक्ष_में..
भरतपुर। जिले की वैर विधानसभा के ग्राम हाथौड़ी में लंबे समय से ग्रामीण मोबाइल नेटवर्क और सिग्नल की विकट समस्या से जूझ रहे थे। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए हाल ही में बीएसएनएल टावर लगाने की स्वीकृति जारी की गई है। हालांकि स्वीकृति मिलते ही स्थानीय राजनीति गर्मा गई है और वर्तमान सांसद संजना जाटव तथा पूर्व सांसद रंजीता कोली के बीच इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई है। वर्तमान सांसद ने सोशल मीडिया पर केवल एक पोस्ट साझा कर इस कार्य का श्रेय लेने का प्रयास किया, जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि उपलब्ध सरकारी पत्राचार और दस्तावेजों ने इस पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर साफ कर दी है। पूर्व सांसद रंजीता कोली द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पत्रों से स्पष्ट होता है कि उन्होंने ही इस मुद्दे को केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय के समक्ष मजबूती से उठाया था। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा समस्या के समाधान और टावर स्वीकृति के संबंध में पूर्व सांसद को व्यक्तिगत रूप से लिखा गया पत्र इस बात का ठोस प्रमाण है कि केंद्रीय मंत्री स्तर पर सीधी बातचीत और निरंतर प्रयासों के चलते ही यह कार्य संभव हो सका है। दस्तावेजों के आधार पर इस जनसमस्या के समाधान का वास्तविक श्रेय पूर्व सांसद रंजीता कोली के खाते में जाता दिख रहा है।