*सतर्क एवं मुस्तैद चुनाव ड्यूटी के साथ खाकी का मानवीय चेहरा*
*दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मान एवं सहयोग प्रदान कर, मतदान केंद्र तक पहुंचाने और सुगम मतदान में भरतपुर पुलिस जवान कर रहे सहयोग*
भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीना आईपीएस के निर्देशन में, नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत नगरपालिका नदबई, बयाना, उच्चैन एवं वैर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए, भरतपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।
कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जवान जहां मतदान केंद्रों पर सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं, वहीं मतदान केन्द्रों पर जिला पुलिस का मानवीय एवं संवेदनशील चेहरा भी देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले *दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को पुलिसकर्मियों द्वारा सम्मानपूर्वक सहयोग* प्रदान किया जा रहा है। जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने, उन्हें कतार एवं मतदान प्रक्रिया में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा सुगमता एवं सम्मान के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने में पुलिस जवान सहयोग कर रहे हैं।
दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं सुगम मतदान में सहयोग की जिला पुलिस जवानों की यह सराहनीय पहल ना केवल राजस्थान पुलिस के "सेवा, सुरक्षा और सम्मान के संकल्प को जीवंत करता है बल्कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता एवं लोकतंत्र के प्रति राजस्थान पुलिस की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है।
भरतपुर पुलिस
सदैव सेवा • सुरक्षा • सम्मान हेतु प्रतिबद्ध 🇮🇳
Bharatpur, Bharatpur | Sep 11, 2026