#नगर_निकाय_मतदान_समाप्त..
भरतपुर। जिले में शुक्रवार को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण के तहत नदबई, बयाना, उच्चैन और वैर नगर पालिकाओं में छिटपुट उत्साह के बीच कुल 84.34 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। जिले के चारों निकायों के 117 वार्डों में मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जहां नदबई में सर्वाधिक 86.74 प्रतिशत, वैर में 85.91 प्रतिशत, उच्चैन में 85.31 प्रतिशत और बयाना में 81.25 प्रतिशत वोट पड़े। चुनाव के दौरान 80 वर्षीय बुजुर्गों से लेकर दिव्यांगों और युवाओं में वोट डालने को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने खुद मुस्तैद रहकर पूरे दिन मतदान की कमान संभाली, जिससे चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस चरण में मैदान में उतरे कुल 559 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है, जिसका फैसला अब 14 सितंबर को होने वाली मतगणना में होगा।