#ब्रेकिंग_न्यूज..
भरतपुर। शहर में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां कुम्हेर गेट स्थित सब्जी मंडी के पास मालिश करने के बहाने आए एक अज्ञात बदमाश ने दुकानदार बंगाली राम के गले से करीब चार लाख रुपये कीमत की 25 ग्राम की सोने की जंजीर पार कर दी। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद ऑटो में बैठकर फरार होता नजर आ रहा है। पीड़ित का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचा, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करने या अभय कमांड के कैमरों से बदमाश की तलाश करने की बजाय उल्टा उसे खुद ही अपने स्तर पर आरोपी को ढूंढने की नसीहत दे डाली। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन पुलिस के इस ढुलमुल रवैये से पीड़ित काफी परेशान है।