दमोह: एसपी आनंद कलादगी ने जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को सम्मानित किया
Damoh, Damoh | Jul 20, 2026 दमोह पुलिस ने सोमवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनजागरूकता अभियानों के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने वाले जिले एवं आसपास के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को सम्मानित किया। एसपी आनंद कलादगी ने प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात जागरूकता के लिए किया।